सोनभद्र, मई 8 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में गुरुवार की एक युवक दूसरे युवक पर चाकू से हमलर कर घायल कर दिया। दोनों में मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू बैगा पुत्र देवमूरत का गांव के ही 22 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र रामप्रताप से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर मापीट हो गई। इसी दौरान विनीत ने गोलू बैगा पर चाकू से हमला कर दिया। इससे गोलू बैगा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कटौली पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। सीएचसी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर दोनों से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल क...