प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हो रहे विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली गई सचल विज्ञान प्रदर्शनी सोमवार को गंगा गुरुकुलम फाफामऊ समेत अन्य स्कूलों में पहुंची।प्रदर्शनी बस में दैनिक जीवन में मशीनें विषय पर आधारित 20 स्वचालित व हस्त चालित प्रदर्शन देखकर बच्चे आश्चर्य में डूब गए। विद्यार्थियों को विज्ञान आधारित फिल्म भी दिखाई गई। विज्ञान संचारक आशु एवं रमेश कुमार सरोज ने बच्चों को दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली सरल मशीनों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। प्रधानाचार्य माधुरी श्रीवास्तव ने टीम का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.