शामली, अप्रैल 6 -- शामली। जनपद के कैराना क्षेत्र के गांव सिंगरा निवासी मनव्वर ने दो पुलिसकर्मियों पर मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसे लौटाने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीडित मनव्वर पुत्र अयूब ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि 5 अप्रैल को वह अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में दो पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली और उसका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया। जब उसने मोबाइल वापस मांगा तो कथित रूप से पांच हजार रुपये लाने पर ही फोन लौटाने की बात कही गई। पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिसकर्मियों की नेम प्लेट से उनके नाम योगेन्द्र और विकास नोट कर लिए हैं। साथ ही उसने आरोप लगाया कि इससे पहले भी ये दोनों कई बार इसी तरह उसकी तलाशी ले चुके हैं, जिससे उसे रोज खेत ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.