मिर्जापुर, फरवरी 3 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजार में मंगलवार मोबाइल लेने गए युवक की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। क्षेत्र के भटवारी गांव निवासी बृजेश कुमार सुबह लगभग दस बजे बाजार स्थित दुकान पर मोबाइल लेने गया था। आरोप हैकि बीच रास्ते में हलिया गांव निवासी छोटू खान तथा अरमान खान उसे रोक लिए। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से गला दबाने लगे। उसके बाद पिटाई कर दिए। शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। मनबढ़ गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने हलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम लाल ने बताया कि तहरीर के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.