फरीदाबाद, मार्च 26 -- पलवल, संवाददाता। हथीन क्षेत्र में युवक से मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें एक किशोर भी शामिल है, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने लूटा मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। हथीन थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। यह घटना हथीन-गढ़ी विनोदा मार्ग पर हुई थी, जहां बाइक सवार युवकों ने स्कूटी पर बैठे युवक से मोबाइल झपट लिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर तकनीक और खुफिया सूचना की मदद से एक आरोपी मोहित, निवासी जनाचोली को गिरफ्तार किया गया। उससे वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दूसरे किशोर आरोपी को भी पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.