इटावा औरैया, मई 8 -- जसवंतनगर। मोबाइल लूट की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर टेस्टिंग रिपोर्ट में खुद को पास साबित किया। हमीरपुर के इस्लामपुर के बडेरा गांव निवासी मिलन कुमार ने थाना कार्यालय के कंप्यूटर क्लर्क सतेन्द्र कुमार को तहरीर देकर बताया कि वह फिरोजाबाद में नेशनल हाईवे पर स्थित कठफोरी के पास एक ईंट भट्ठे पर कार्य करता है। शनिवार को वह जसवंतनगर में एक दुकान से मछली खरीदने आया था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर कॉल आई। फोन पर बात करने के लिए जैसे ही वह दुकान से बाहर निकला, तभी अपाचे बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल लूट ले गए। सूचना मिलते ही कंप्यूटर ऑपरेटर ने थानाध्यक्ष कमल भाटी और डीसीआरवी को वायरलेस सेट के माध्यम से अवगत कराया। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर म...