प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- कुंडा, संवाददाता। कानपुर-हंडिया हाईवे पर हथिगवां थाना क्षेत्र के भैंरव बाबा मंदिर समसपुर के पास 13 फरवरी की देर शाम एक किशोर को गोली मारकर साथी का मोबाइल लूटने आरोपी रविवार की रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है, लूट में शामिल उसके दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर कोटवा गांव निवासी मुनेश का 17 वर्षीय बेटा कुणाल अपने दोस्त आकाश और आदर्श के साथ 13 फरवरी की देर शाम गांव के सामने हाईवे पर स्थित भैंरव बाबा मंदिर के पास खड़े बात कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और कुणाल का मोबाइल छीनने लगे तो उसने विरोध किया। आरोपियों ने उसके पेट में गोली मार दी और कुणाल के साथी आदर्श का मोबाइल छीन कर भाग न...