गोरखपुर, जनवरी 3 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने लूट के एक मामले में आरोपी विनय यादव उर्फ भुल्लर निवासी गोरहडीह को शनिवार को बुदहट तिराहे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा के अनुसार आरोपी ने पीड़ित को पीछे से धक्का देकर जमीन पर गिराया और मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। इस मामले में दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.