बेगुसराय, जून 17 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। छौड़ाही पुलिस ने लूट कांड के दो आरोपी को सीमावर्ती जिला के एक गांव से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी देते थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 58/26 मामला 26 अप्रैल 2026 धारा 309(4)बी०एन०एस० मे लूटे गए मोबाइल को बरामद किया गया। उक्त कांड के अप्राथमिक अभियुक्त समस्तीपुर जिला अंतर्गत हसनपुर थाना के राजवा डुमरा गांव निवासी कारी यादव का पुत्र अंकित कुमार,व राजेंद्र यादव का पुत्र गौतम कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- मोबाइल लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल यह भी पढ़ें- 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...