मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस मोबाइल लूटने वाले आरोपी को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चार मोबाइल बरामद हुए। अदलहाट के खजुरौल गांव निवासी अब्दुल हमीद ने12 मार्च को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात बदमाश मोबाइल लूटकर भाग निकले हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की। उपनिरीक्षक राजेश रमण मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि संगमोहाल सांईं मंदिर के पास से अपाचे सवार बदमाश अहरौरा के घाटमपुर निवासी हरिवंश को धर दबोचा। उसके पास से चोरी के चार मोबाइल भी बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य दो साथी संग मिलकर मोबाइलों की छिनैती/लूट करते हैं। इन मोबाइल को कटरा क्षेत्र में घूमकर राहगीरों को औने पौने दामों पर बेच देते है। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि गैंग के अन्य दो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.