हापुड़, मार्च 23 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित गांव गोयना के पास रविवार रात को लघुशंका के लिए रुके ट्रक सवार एक युवक से स्कूटी और बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। इस बात की सूचना पीड़ित ने तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपियों को दस्तोई रोड से सीएमओ आफिस की तरफ जाने वाले मार्ग से दबोच लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल और तीन चाकू भी बरामद किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि जिला मेरठ के थाना परतापुरी के अक्षरोंडा मोड गली नंबर-3 निवासी आदित्य ने बताया कि रविवार रात को वह ट्रक में सवार होकर मुरादनगर से बरेली की तरफ जा रहा था। जब वह मोदीनगर रोड स्थित गांव गोयना के पास पहुंचा तो लघुशंका के लिए वह ट्रक से नीचे उतर गया। तभी स्कूटी सवार और बाइक सवार तीन बदमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.