मोबाइल लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
रुद्रपुर, जून 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से ग्राम सावड़ी, भीमताल निवासी भास्कर नौगाई पुत्र विनोद नौगाई वर्तमान में जोशी कॉलोनी, तीनपानी रोड ट्रांजिट कैंप में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मई की रात करीब 12:30 बजे वह आर्क होटल, रुद्रपुर से अपने घर लौट रहे थे। मोदी मैदान के पास पहुंचने पर उन्होंने घर पर बात करने के लिए अपना सैमसंग ए-56 मोबाइल निकाला। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने घटना के दौरान गाली-गलौज और अभद्रता की। साथ ही जान से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.