आगरा, जून 28 -- अछनेरा चौराहे के पास महिला से मोबाइल लूटने वाले की सीसीटीवी से पहचान हो गई है। शनिवार को पश्चिमी जोन की एसओजी लुटेरे की तलाश में किरावली के गांव सरसा में गई थी। गांव में आरोपित की ननिहाल है। पुलिस को देखकर परिवार की महिलाएं और पुरुष सामने आ गए। हंगामा हो गया। आरोपित मौके से भाग गया। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों को पकड़ा। शांतिभंग में उनका चालान किया गया है। 24 जून को अछनेरा में महिला के साथ मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। आरोपित की पहचान गांव कचौरा निवासी युवक के रूप में हुई। पुलिस टीम तभी से आरोपित की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित अपनी ननिहाल में रह रहा है। ननिहाल में उसके आने पर सभी खुश नहीं थे। परिजनों में आपस में मतभेद हो रहा था। लोकेशन मिलने पर एसओजी गांव सर...