बांका, जून 1 -- बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कटेली मोड़ स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान की आड़ में संचालित किए जा रहे अवैध शराब के कारोबार का खुलासा करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान शराब की होम डिलीवरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन और इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई को जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- मोबाइल रिपेयरिंग दुकान की आढ में कर था शराब बेचने का अवैध कारोबारछापेमारी की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार 31 मई की शाम बांका थाना को गुप्त सूचना मिली कि कटेली मोड़ के समीप स्थित कृष्णा मोबाइल रिपेयरिंग द...