सीतापुर, अप्रैल 13 -- महमूदाबाद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाफरपुर स्थित पंचायत भवन में महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 'प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन' द्वारा संचालित मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान पांच गांवों के कुल 20 लर्नर ने कोर्स पूरा किया। रविवार को कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर संस्था की स्टेट हेड नुजहत व पाथवे कोऑर्डिनेटर राम सुंदर यादव ने लर्नर को रोजगार व स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्किलिंग प्रोग्राम से संजय श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, महमूदाबाद ब्लॉक के टीम लीडर पुनीत कुमार सहित प्रशिक्षु अरुण कुमार, मोहित कुमार, महक, संध्या, रूचि, पूजा, मो. शुऐब, अनूप कुमार, राम लखन, रानू वर्मा, राहुल जोशी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़े...