फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- कायमगंज, संवाददाता। गांव मुडोल निवासी गगन, नगर के एक विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र है। सोमवार शाम अपने घर पर था। उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात का मैसेज आया, जिसने उसे कंपिल रोड स्थित एक अस्पताल के पास बुलाया। जब गगन साइकिल से वहां पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद उसे दूसरे मैसेज के जरिए एक गेस्ट हाउस के पास बुलाया गया। वहां भी किसी के न मिलने पर उसे दोबारा अस्पताल के पास लौटने को कहा गया। जैसे ही वह वापस अस्पताल के पास पहुंचा, वहां बाइक सवार युवकों ने अपनी तेज रफ्तार बाइक से उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गगन का पैर टूट गया। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। ग्रामीणों को आता देख हमलावर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायल छात्...