मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- औराई, एसं। राजखंड उत्तरी पंचायत के बलिया निवासी मोबाइल मैकेनिक अर्जुन कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपित मो. बिलाल को सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाने के बथुली गांव से गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर अर्जुन के पिता जगदेव पंडित ने केस दर्ज कराया था, जिसमें पांच को आरोपित किया था। इससे पहले पांच आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि 30 दिसंबर 25 को गांव के समीप बदमाशों ने अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- छतरपुर के खैनी व्यवसायी हत्या मामले में शूटर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.