वरीय संवाददाता, अप्रैल 12 -- राजधानी पटना से सटे पालीगंज में बच्चियों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले एक शख्स को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के मोबाइल से 100 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड पोर्नोग्राफी की धाराओं में केस दर्ज कर उसे शनिवार को जेल भेज दिया है। साइबर पुलिस को सूचना मिली थी कि पालीगंज निवासी नितिश किशोर कौशल (32) बच्चियों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है। सूचना के बाद एसआई अनुज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने जांच शुरू की और आरोपित की पहचान की। जांच में उसके मोबाइल की लोकेशन पालीगंज के अख्तियारपुर क्षेत्र में मिली। सत्यापन के बाद साइबर पुलिस ने पालीगंज थाना की मदद से उसके घर पर छापेमारी की। वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.