मोबाइल में सॉफ्टवेयर अपडेट करते ही खाली हो गया खाता
मेरठ, मई 8 -- मोबाइल पर आए सिस्टम अपडेट के नोटिफिकेशन पर क्लिक करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। नोटिफिकेशन पर क्लिक करते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से तीन बार में 69 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए। शिव शंकरपुरी शारदा रोड निवासी विपिन मित्तल ने बताया कि उसके मोबाइल पर सिस्टम अपडेट का नोटिफिकेशन आया था। मोबाइल का सामान्य अपडेट समझकर उसने नोटिफिकेशन पर क्लिक कर दिया। आरोप है कि क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद जब उसने अपने बैंक खाते की जांच की तो खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 69 हजार 500 रुपये कट चुके थे। यह भी पढ़ें- LPG डिलीवरी का नया स्कैम, OTP Share कर दिया तो 2 मिनट में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! पीड़ित ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.