रुद्रपुर, मार्च 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च करना एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर मोबाइल में फर्जी एप डाउनलोड कराया और उसके खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिए। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलमिन्द्र सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी सिंह कॉलोनी ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है और वह अपने मोबाइल में पीएनबी वन एप का उपयोग करते हैं। 27 और 28 फरवरी को जब उन्होंने पीएनबी वन एप खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुला। इसके बाद 1 मार्च को उन्होंने गूगल पर पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। सर्च के दौरान मिले एक नंबर पर उन्होंने कॉल कर दी। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का कस्टमर केयर कर्मचारी बताया और समस्या का समाधान करने का भरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.