फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय में जनगणना कार्मिकों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अंतिम दिन मंगलवार को प्रगणकों एवं सुपरवाइजर के मोबाइल में एप डाउनलोड कराए। उन्हें एप पर जानकारी भरने की टिप्स दी तथा इसके साथ में सवालों का रिहर्सल कराया। जिले में चल रहे मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण को बीच में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चलते स्थगित कर दिया था। सोमवार को परीक्षाएं खत्म होने के बाद मंगल से फिर से प्रशिक्षण शुरू हो गया। सुबह ही प्रशिक्षण के लिए मतगणना कार्मिक पहुंच गए। यहां पर प्रशिक्षकों ने मतगणना कार्मिकों को जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण देते हुए समझाया कि किस तरह से भवनों की गणना करनी है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न अंतिम दिन प्रगणकों के मोबाइल पर एचएलओ एप डाउनल...