शामली, मार्च 7 -- चौसाना। जिजौला निवासी मुजम्मिल पुत्र शब्बीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर फोन-पे आदि एप चलते हैं। आरोप है कि 21 फरवरी को चौसाना निवासी एक युवक ने फोन करने के लिए उसका मोबाइल मांगा। कुछ सेकेंड बाद मोबाइल वापस कर दिया, लेकिन इसके बाद उसका सिम कार्ड काम करना बंद हो गया। दो दिन अवकाश होने के कारण सोमवार को उसने नया सिम निकलवाया और मंगलवार को जब फोन-पे चेक किया तो पता चला कि उसके खाते से छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 73,800 रुपये निकाल लिए गए हैं। मामले की जानकारी होने पर उसने कॉल डिटेल चेक की, जिसमें एक स्थानीय युवक का नंबर सामने आया। पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपी से पैसे वापस करने को कहा तो वह उल्टा धमकाने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित ने चौकी में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मां...