मोबाइल बनवाकर लौट रहे तीन युवक हुए हादसे का शिकार, एक गंभीर
गुमला, मई 21 -- रायडीह, प्रतिनिधि । रायडीह थाना क्षेत्र के महुआ टोली के समीप बुधवार देर शाम सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मोबाइल बनवाने वीरकेरा गए थे और लौटने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए।जानकारी के अनुसार जरजट्टा गांव निवासी घुरणा उरांव (30), सुरेंद्र उरांव और अमित उरांव बुधवार शाम बाइक से वीरकेरा मोबाइल बनवाने गए थे। मोबाइल बनवाने के बाद तीनों शाम करीब 7.30 बजे अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान महुआ टोली के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े।हादसे में घुरणा उरांव के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि सुरेंद्र उरांव और अमित उरांव को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.