मोबाइल बतायेगा कहां मिलेगी खाद, अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
कटिहार, मई 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि धान रोपनी के मौसम से पहले किसानों को बड़ी राहत देने वाली नई डिजिटल व्यवस्था जिले में लागू होने जा रही है। अब किसानों को खाद खरीदने के लिए दुकानों के बाहर घंटों कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और न ही कई दुकानों का चक्कर लगाना होगा। केंद्र सरकार के उर्वरक विभाग की ओर से शुरू किए गए फर्टिलाइजर सेल्फ एप्लीकेशन सिस्टम के तहत किसान अपने मोबाइल फोन से ही उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत अधिकृत उर्वरक दुकानों पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। किसान अपने स्मार्टफोन से कोड स्कैन करते ही संबंधित दुकान में उपलब्ध खाद की जानकारी देख सकेंगे और वहीं से ऑनलाइन बुकिंग भी कर पाएंगे। बुकिंग पूरी होने के बाद किसानों को डिजिटल रसीद मिलेगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- मोबाइल बतायेगा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.