गोंडा, जनवरी 23 -- गोण्डा, संवाददाता। कोऑपरेटिव बैंक में 21 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में 15 आरोपी मोबाइल बंद करके फरार है। पुलिस मोबाइल बंद होने के कारण उनकी लोकेशन नहीं निकाल पा रही है। मामले में 16 आरोपी बनाए गए थे। एक मुख्य आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि पुलिस टीमें अन्य जिलों में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहीं हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोऑपरेटिव बैंक की स्टेशन रोड़ महारानीगंज शाखा में 21 करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपये के बड़े घोटाले का राजफाश हुआ था। इसके बाद महाप्रबंधक की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी । मामले में तीन तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन पाल, अजय कुमार और सुशील कुमार, कैशियर पवन कुमार के अलावा की खाताधारक नामजद किए गए थे। मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.