मोबाइल फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से उड़ा दिए 6.31 लाख
वाराणसी, जून 29 -- शिवपुर, संवाद। ऑनलाइन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक को झांसे में लेकर साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से 6.31 लाख रुपये उड़ा दिये। पीड़ित की शिकायत पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि भवानीपुर (शिवपुर) के विनय कुमार झा को बीते 24 जून को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया। जालसाज ने अपनी प्रोफाइल पर बैंक का फर्जी लोगो लगा रखा था, जिससे वह असली बैंक कर्मचारी लगे। जालसाज ने विनय को अपनी बातों में फंसाकर आरबीएल और आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के नाम पर कुछ एपिक (एंड्रॉइड एप्लीकेशन पैकेज) फाइलें फोन में इंस्टॉल करवा दीं। ऐप इंस्टॉल होते ही पीड़ित का फोन हैक हो गया।पीड़ित ने बताया कि उन्होंने किसी के भी साथ अपना ओटीपी, सीवीवी, पिन या पासवर्ड साझा नहीं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.