बेगुसराय, अप्रैल 19 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय शनिवार को राष्ट्रीय पोषण पखवाडा का आयोजन किया गया। बाल रोग प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ने बच्चों को फास्ट फूड ,बिस्कुट ,और चिप्स - कुरकुरे जैसे खाद्य पदार्थों से बचाव करने के लिए उपस्थित जन समूह को सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही पोषण के लिए मां का दूध सर्वोत्तम होता है। इसीलिए माता को अपने बच्चों को स्तनपान कराना अनिवार्य माना जाता है। इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। महाविद्यालय उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि जो माताएं अपने बच्चों को दुग्ध पान कराती हैं, उन्हें पोषण युक्त भरपूर भोजन लेना चाहिए ताकि वह पोषण माता के दुग्ध के माध्यम से बच्चों को मिल सके। यह भी पढ़ें- पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.