ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 18 -- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का राज महेश के मोबाइल में छिपे होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महेश ने घटना से पहले अपने मोबाइल में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग की थी, जिसमें उसने अपने परिचितों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ऑडियो की जांच कर रही है। पुलिस ने रबुपुरा के नगला पदम सिंह में महेश, उसकी पत्नी और तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महेश का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। इस ऑडियो रिकॉर्डिंग से मामला खुदकुशी की तरफ इशारा कर रहा है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मोबाइल फोन में मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग की ...