बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- गांव खैरपुर के बीबीनगर निवासी विशाल चौधरी एडवोकेट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज में बताया है कि वह 8 फरवरी को अपने अधिवक्ता साथी की शादी में जा रहा था। जब वह गुलावठी से सिकन्द्राबाद अडडे पर पहुंचा, तभी अज्ञात व्यक्ति का मोबाईल फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मनोज पौन्डरी बताया और उक्त व्यक्ति के पीछे से अज्ञात 4-5 लोगों की आवाज आ रही थी। उक्त व्यक्ति ने कलौली बम्बे पर भुगतने के लिए बुलाया व अपशब्दों का उपयोग किया। फोन करने वाला व्यक्ति व उसके साथी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। जिससे जान व माल का खतरा बना हुआ है। उसे डर है कि, उक्त व्यक्ति कही रास्ते में रोककर किसी प्रकार की वारदात कर सकते हैं।पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.