कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि नौ मार्च की सुबह उसकी 14 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि संदीपन घाट के पन्नोई गांव का दिनेश पासी बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है।पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को मोबाइल फोन भी दिया था। इसी से दोनों बातें करते थे। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.