रामपुर, अप्रैल 13 -- अजीमनगर थाना क्षेत्र के कोठरा हरदासपुर नादिर नमाज पढ़ने गया हुआ था। तभी उसका आईफोन गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रहे अनीश ने फोन उठा लिया। जब पीड़ित अपना फोन लेने के लिए अनीश के घर गया तो वह घर पर मौजूद नहीं था। बाद में अनीश अपने दो साथियों के साथ आया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने नादिर का फोन सड़क पर गिराकर तोड़ दिया। पीड़ित थाने पहुंचा और शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनीश और दो अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.