नोएडा, जून 13 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-वन थाना पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले एक शातिर बदमाश को शनिवार को सेक्टर-14 स्थित नाले की पटरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से झपटमारी किए तीन मोबाइल फोन, 1200 रुपये और एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाला आरोपी सेक्टर-14 स्थित नाले की पटरी के पास आने वाला है। टीम ने सूचना को पुख्ता कर चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक संदिग्ध घूमता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने रुकने को कहा तो वह भागने लगा। टीम ने घेरकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-नौ स्थित जेजे कॉलोनी निवासी मुकेश के रूप में हुई। वह मूलरूप से बिहार के जिला भागलपुर के अमडार दोगच्छी गांव का रहने वाला है। आरोपी के पास से बरामद तीन मोब...