नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मोबाइल चोरों ने बड़े की शातिर अंदाज में एक शख्स के बैंक खाते से करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए। शातिरों ने पहले फोन चुराया, फिर उसमें लगी सिम को पोर्ट कराकर पीड़ित के खाते से ऑनलाइन रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित चन्दर कुमार नॉर्दर्न बस्ती, बदरपुर इलाके में रहते हैं। वह चौकीदार हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2025 को वह बस से बदरपुर से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान जेबकतरों ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। फोन में बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां मौजूद थीं। घटना के बाद उन्होंने थाना बदरपुर में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। कुछ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.