हाथरस, अप्रैल 15 -- माध्यमिक विद्यालयों में अब मोबाइल फोन प्रतिबंधित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शैक्षिक कलैंडर में स्पष्ट है कि मोबाइल फोन के अधिक प्रयोग से होने वाली हानियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया जाए। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत तेजी के साथ स्मार्ट फोन के प्रयोग व उसके धातक नुकसान से दुनिया में हलचल है। इसे लेकर शोध एवं अनुसंधान हो रहे हैं, जिनके निष्कर्षों एवं परिणाम को देखते हुए कड़े कदम भी उठाये जा रहे हैं। शोध एवं अध्ययनों के तथ्यों ने चौंकाया भी है एवं चिन्ता में भी डाला है। पाया गया कि जो छात्र अपने फोन के करीब रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्हें ध्यान केंद्रित करने में बहुत मुश्किल होती है, भले ही वे इसका उपयोग न कर रहे हों। स्मार्टफोन के उपयोग से नींद की गुणवत्ता कम होने, तनाव बढ़ने, एकाग्रता बाधित होने,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.