नोएडा, अक्टूबर 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। रबूपुरा के नगला पदम सिंह गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस की विवेचना में मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग और विसरा रिपोर्ट अहम सबूत होंगे। ऐसे में पुलिस ने महेश का मोबाइल और सभी के विसरा रिपोर्ट जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए। जांच रिपोर्ट आने पर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस को महेश के मोबाइल से कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनकी शुरुआती जांच करने पर पता चला है कि रिकॉर्डिंग महेश ने खुद की थी। महेश के पड़ोसी और रिश्तेदारों ने आवाज की पहचान की है। हालांकि, पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग में महेश की आवाज को स्पष्ट करने के लिए जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। फॉरेंसिक जांच से यह भी पता लगाया जाएगा कि ऑडियो रिकॉर्ड...