मोबाइल फॉरेंसिक की प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को दी गई जानकारी
गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से विश्वविद्यालय एवं गोरखपुर जोन पुलिस के मध्य हस्ताक्षरित एमओयू के तहत नव नियुक्त प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को साइबर फॉरेंसिक के तहत जागरूक किया गया। कुलपति प्रो. जेपी सैनी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में साइंट टेक्नोलॉजीज नवीन सिंह ने डिजिटल जांच उपकरणों, मोबाइल फॉरेंसिक, वीडियो फॉरेंसिक, डाटा रिकवरी, नेटवर्क फॉरेंसिक तथा डिजिटल एविडेंस एनालिसिस से संबंधित तकनीकों के उपयोग एवं महत्व के बारे में बताया। मुख्य अतिथि एएसपी दिनेश गोदारा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.