फरीदाबाद, मार्च 3 -- फरीदाबाद। प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में सरकार द्वारा 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को स्वीकृति दिए जाने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि इस फैसले से उपभोक्ताओं को मिलावटी और अशुद्ध खाद्य पदार्थों से सुरक्षा मिलेगी। मोबाइल लैब के माध्यम से जिलों में मौके पर ही खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच संभव होगी, जिससे आमजन को गुणवत्ता की तुरंत जानकारी मिल सकेगी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल और जिलाध्यक्ष अजय कुमार भाटिया ने बताया कि संगठन लंबे समय से खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण की मांग उठा रहा था। बजट पूर्व बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से रखा गया था। योजना के तहत 28 मोबाइल लैब के साथ आठ नई आधुनिक प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.