नोएडा, मार्च 31 -- दादरी, संवाददाता। कस्बे में सैलून की दुकान चलाने वाले युवक ने अपने दोस्त और उसके दो साथियों पर मोबाइल फाइनेंस कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सैलून संचालक अजीम ने न्यायालय को बताया कि उसे एक मोबाइल खरीदना था। इसके लिए उसके एक दोस्त जीशान ने उसे मोबाइल फाइनेंस कराने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे अपने एक साथी के साथ ग्रेनो वेस्ट स्थित एक मॉल में दुकान पर ले गया। दुकानदार ने पीड़ित से उसके जरूरी दस्तावेज और बैंक डिटेल मांगी। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल पर ओटीपी भी आए। पीड़ित ने ओटीपी बता दिए, लेकिन दुकानदार ने कहा कि उनके दस्तावेज में कुछ कमी है। इसके चलते मोबाइल फाइनेंस नहीं हो सकता। पीड़ित वापस अपने घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.