मोतिहारी, अप्रैल 17 -- घोड़ासहन,निप्र। पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के बीच भारतीय पम्पों से डीजल लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में नेपाल की तस्करी में लगे टैंकर को जब्त कर चालक सह वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। झरोखर पुलिस के द्वारा शुक्रवार को पीठवा ग्राम के निकट सैनिक रोड पर बोलेरो पिकअप छोटा टैंकर को जब्त कर चालक सह वाहन मालिक सुन्दरपुर ग्राम निवासी कमलेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि डीजल के खरीददार तस्कर पुलिस को देख गैलन सहित नेपाल सीमा में भाग निकले। थानाध्यक्ष मो.असलम अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया कि पीठवा ग्राम के संतोष कुमार व श्याम सुन्दर के द्वारा डीजल को मंगाया गया था। चालक ने लगभग 150 लीटर डीजल बेचने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार चालक के पास यूपी सरकार के नन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर इंदिरा गैस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.