हाजीपुर, मार्च 11 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में पशुपालन विभाग पशुओं के स्वास्थ्य रक्षा को लेकर सजग है। पशुपालकों को उनके घर द्वार पर त्वरित एवं सुलभ पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के दिशा-निर्देश पर जिले में इस व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढ़ंग से लागू करने के लिए पशुपालकों तक सेवाओं की व्यापक पहुंच सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित पशु चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जिले में वर्त्तमान में सभी सोलह प्रखंडों के लिए 16 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई कार्यरत है, जिसमें 16 पशु चि कित्सक एवं 16 पारावेट यानी पशुधन सहायक पदस्थापित है। इन इकाइयों के माध्यम से पशुपालकों को उनके गांवों एवं घरों...