सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के डड़वा भैया गांव में सोमवार को मोबाइल पर वीडियो बनाने को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। अजय चौधरी ने गांव के महेंद्र पर आरोप लगाया कि घर के किसी व्यक्ति का वीडियो बना रहा था। इसे लेकर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में आलोक और प्रमोद घायल हो गए। दूसरे पक्ष के महेंद्र का आरोप है कि जब वीडियो बनाने की बात कही गई तो मोबाइल चेक कराया गया जिसमें कोई वीडियो नहीं था। मामला शांत होने के बाद गोलबंदी करके घर पर चढ़कर परिवार को मारा-पीटा। बद्रीनाथ, संजू देवी, रम्पाती घायल हो गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बद्री प्रसाद की तह...