इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- भरथना। रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात एक युवती के आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने युवती की जान बचा ली। औरैया के अछल्दा क्षेत्र की तीन सगी बहनें गुरुग्राम में नौकरी करने जा रही थीं। रात साढ़े नौ बजे स्टेशन पहुंचने के बाद तीनों ने टिकट ली और प्लेटफॉर्म पर पहुंच गईं। इसी दौरान एक बहन फोन पर किसी से बात कर रही थी और अचानक उसका विवाद शुरू हो गया। इसी बीच युवती अचानक प्लेटफॉर्म से उतरकर ट्रैक के बीचों-बीच आ गई और आत्महत्या करने की बात कहने लगी। तभी उसकी दोनों बहनों के शोर मचाने पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान आ गए और युवती को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ले आए। काफी देर तक युवती जान देने की बात पर अड़ी रही। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवती ने घटना के पीछे निजी कारण बताए है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.