सहारनपुर, दिसम्बर 9 -- कोतवाली मंडी क्षेत्र के बड़तला यादगार निवासी एक महिला के मोबाइल पर लिंक भेज साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 1.84 लाख की नगदी उड़ा ली। महिला के बेटे ने थाने में अज्ञात के खिलाफ कोतवाली मंडी में मुकदमा दर्ज कराया है। बड़तला यादगार निवासी सार्थक जैन के मुताबिक, उनकी मां संगीता जैन का खाता भगत सिंह चौक स्थित बैंक की शाखा में है। तीन नवंबर को उनकी माता के मोबाइल फोन पर आए लिंक को मां के द्वारा ही गलती से क्लिक कर लिया गया। इसके बाद तीन नवंबर से अब तक उनकी मां के खाते से 1.84 लाख रुपये उड़ा लिए गए। बैंक जाने पर पता चला कि उनका खाता शून्य हो गया है। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.