फरीदाबाद, जनवरी 9 -- फरीदाबाद। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के पास एसएमएस के द्वारा एक लिंक भेजकर धोखाधड़ी से तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-91 फरीदाबाद सनराइज इन्क्लेव निवासी पंकज कुमार झा ने बताया कि पांच जनवरी को उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से एक संदेश एसएमएस प्राप्त हुआ। इसमें एक लिंक जुड़ा हुआ था। अनजाने में उस लिंक पर उससे क्लिक हो गया। उसने बताया कि उक्त मोबाइल नंबर से उसके आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड ,एसबीआई क्रेडिट कार्ड और अमेजॉन पे लेटर अकाउंट जुड़ा हुआ था। लिंक पर क्लिक करते ही उसके आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड,एसबीआई क्रेडिट कार्ड व अमेजॉन पे लेटर अकाउंट तीन लाख रुपये निकाल लिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.