वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 15 -- UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सनकी पिता ने अपनी बेटी को सजा ए मौत दे दी। बेटी का कसूर यह था कि वह मोबाइल पर अपने किसी लड़के से बात कर रही थी। पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने हंसिया से 23 साल की बेटी का गला काट डाला। पिता ने बेटी पर ताबड़तोड़ कई वार किए। लहूलुहान बेटी को परिवारवाले इलाज के लिए लेकर पिपराइच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरिया गांव में हुई। लड़की की हत्या के बाद घटना को छिपाने की कोशिश भी की गई। कहा गया कि लड़की हंसिया पर गिरकर घायल हो गई थी। पुलिस जांच में इस घटना की सच्चाई सामने आ गई। मामले का खुलासा हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.