बुलंदशहर, मई 18 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बाजार माधोदास निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने अज्ञात व्यक्ति पर फोन पर दस लाख की रंगदारी मांगने और ना देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच में जुटी । मोहल्ला बाजार माधोदास निवासी मोहम्मद नाजिम मलिक ने तहरीर देकर बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। आरोप है कि सोमवार को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने 10 लाख नगद देने की मांग की। आरोपी ने धमकी दी कि रकम न देने पर तीन दिन के भीतर जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि धमकी मिलने के बाद वह और उसका परिवार दहशत में है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...