महराजगंज (रायबरेली), दिसम्बर 18 -- यूपी के रायबरेली से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। महराजगंज कस्बे की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को मोबाइल पर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बात करते देख परिजनों ने डांटा तो किशोरी ने फोन कर डायल 112 पुलिस बुला लिया। सूचना पर पहुंचे डायल 112 पुलिस कर्मियों के समझाने बुझाने के बाद किशोरी शांत होकर परिजनों के साथ रहने को तैयार हुई। महराजगंज कस्बे के एक मोहल्ले की 15 वर्षीय किशोरी को मंगलवार की शाम मोबाइल पर किसी से बात करते देख परिजनों ने डांटा तो किशोरी ने फोन कर डायल 112 पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों से किशोरी ने परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कस्बे के एक सरकारी विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा किशोरी ने पुलिस से परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हॉस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.