गंगापार, अप्रैल 12 -- करछना क्षेत्र अंतर्गत गलुआबाद ओवरब्रिज के नीचे एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान शादाब पुत्र रफीक, निवासी ग्राम गलुआबाद के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादाब रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...