औरैया, फरवरी 25 -- अजीतमल, संवाददाता। मोबाइल फोन पर बात करते हुए कार चलाना एक ग्राम विकास अधिकारी को भारी पड़ गया। देर रात भीखेपुर ओवरब्रिज के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गहरे खड्ड में जा गिरा। टोल पेट्रोलिंग टीम की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। प्रयागराज जनपद के ढलिहाबाद निवासी नीलकृष्ण प्रजापति, जो वहां ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं, मंगलवार देर रात मथुरा से कार से प्रयागराज लौट रहे थे। रात करीब सवा बारह बजे भीखेपुर ओवरब्रिज पार करने के बाद वह मोबाइल फोन पर परिजनों से बात कर रहे थे। इसी दौरान ध्यान भटकने से कार सर्विस रोड की ओर उतरते हुए हाईवे किनारे बने गहरे खड्ड में जा गिरी और सड़क किनारे लगे पोल से टकराकर रुक गई। सूचना मिलते ही अनंतराम टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.