मोबाइल पर धमकी दी, तीन के खिलाफ मुकदमा
गोरखपुर, जून 24 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर हिरुआ गांव निवासी जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा बाजार निवासी परमात्मा निषाद अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कई महीनों से मोबाइल फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी आपत्तिजनक संदेश भेजता है तथा रास्ते में मिलने पर भी अभद्रता करता है। लगातार मिल रही धमकियों से परिवार भय और तनाव में है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मुकदमा वापस का दबाव, तीन पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.